कोरिया/बलरामपुर।कोरिया-मनेंद्रगढ़ में डीएफओ मनीष कश्यप व केल्हारी में एसडीओ के.एस. कंवर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण किया। अपने सरकारी आवास व बिहारपुर में बुधवार सुबह चंदन और फलदार पौधा लगाया। यहां उन्होंने सभी लोगों से पौधे लगाने की अपील की। वही बलरामपुर जिले के राजपुर गेउर हरीतिमा में एसडीओ और रेंजर ने फलदार पौधा लगाया।


विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएफओ मनीष कश्यप ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण का सौभाग्य प्राप्त हुआ।पर्यावरण का सीधा संबंध हमारे जीवन, हमारी सृष्टि से है। स्वच्छ-सुरक्षित पर्यावरण सभी प्राणियों के जीवन को सुगम बनाता है। आइए, अपनी सृष्टि की रक्षा हेतु पर्यावरण के संरक्षण के लिए संकल्पित हों। पौधारोपण के दौरान रामसागर कुर्रे, लवकुश पांडेय, वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। वही राजपुर गेउर हरितिमा में पौधारोपण के दौरान एसडीओ आरएसएल श्रीवास्तव, रेंजर महाजन लाल साहू, डिप्टी रेंजर अशोक शुक्ला, डिप्टी रेंजर सुशील ठाकुर, रामचंद्र जायसवाल, अमृत प्रताप सिंह, राजेश बखला, धीरेंद्र सिंह, राजेंद्र मिश्रा, वन विभाग के कर्मचारी, गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!