
राजपुर:राजपुर मंडल के धान मंडी के सामने भारतीय जनता पार्टी तथा भारतीय जनता किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विजय यादव के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के धान खरीदी का वादा खिलाफी के एवज में किसानों की परेसानियो को देखते हुए भाजपाइयों के द्वारा सोमवार को धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बलरामपुर जिले के बीजेपी जिला मंत्री, बीजेपी जिला व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,बीजेपी जिला उपाध्यक्ष मुन्नालाल चौधरी,पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री उदय यादव,मनोज बंसल,बीजेपी किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय यादव, मुरारी यादव,बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह,अनिल तिवारी,मुन्नी बाई,मंडल महामंत्री संतोष तिवारी,विनय भगत,संतोष मिश्रा,अल्पसन्यक मंडल अध्यक्ष अनवर अंसारी,युवा मोर्चा जिला प्रशिक्षण प्रमुख गौरव उपाध्याय, जिला सोशल मीडिया तथा जिला विशिष्ट आमंत्रित सदस्य ऋषभ देव आजाद तिवारी,रत्नांबर मिश्रा,धनंजय गुप्ता, रुद्र ठाकुर आदि बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















