
कुसमी/ कुंदन गुप्ता: कार्यकर्ताओं को सहेजकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए शनिवार को ब्लांक स्तरीय बूथ लेबल के कार्यकर्ता नगर पंचायत के गोठान में जुटे। जहाँ क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से सीधे मुखातिब हुए। उनके सवालों के जवाब दिए, इसके अलावा दूर-दराज से पहुँचे कार्यकर्ताओं की समस्याएँ भी जानी।
सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने कहा की कांग्रेस के कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत है। ब्लांक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कर आप लोगों से क्षेत्र के हाल-चाल जानने आपको बुलाया है, कार्यकर्ताओं की इच्छा अनुरूप ग्राम में विकास कार्य तय किए जा सके तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को समान महत्व मिले। कार्यकर्ताओं से प्राप्त क्षेत्र की समस्याओं को तत्काल निराकरण एवं विकास कार्य को प्राथमिकता से कराए जाने की बात कही। सम्मेलन में पीसीसी सदस्य अब्दुला खान, ज़िला कांग्रेस सचिव अरुण गुप्ता, कामगार कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष अरविंद तिवारी, बीडीसी खसरू राम बुनकर, अशोक गुप्ता, जपं अध्यक्ष हुमंत सिंह, नपं. अध्यक्ष गोवर्धन भगत, विनोद यादव, विनोद राम, युकाँ प्रदेश उपाध्यक्ष मुजसम नज़र, मण्डी अध्यक्ष बालेश्वर राम, सोनू अली, राशिद आलम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वन विभाग कार्यालय में बना गौरव दिवस
नगर के वन विभाग कार्यालय प्रांगण में कांग्रेस सरकार के चार वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव सचिव चिंतामणि महाराज ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह गौरव दिवस मनाया जा रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नरवा-घुरवा बाड़ी योजना के तहत जो योजनाएं चलाई है, उससे आम जनता एवं किसान लाभान्वित हो रहा है, सरकार की अनेक योजनाएं जनता के हित में की संचालित की जा रही है | सरकार की योजनाएं छत्तीसगढ़ी नहीं देश में भी एक अलग पहचान बनाई हुई है। कार्यक्रम के शुरुआत में छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।



















