![Picsart_22-07-21_20-03-59-657.jpg](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/07/Picsart_22-07-21_20-03-59-657.jpg?resize=440%2C434&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
सूरजपुर: कलेक्टर इफ्फत आरा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय के मार्ग दर्शन में 21 जुलाई 2022 को जिला सूरजपुर अतंर्गत स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय शा.उ.मा.वि. बसदेई, शा. प्रा. शाला पर्री, शा.मा. शाला. पर्री एवं रविन्द्र सिंह देव सहायक जिला परियोजना अधिकारी आर.एम.एस.ए. सूरजपुर द्वारा शा.प्रा.शा. नमदगिरी, शा.प्रा.शाला रूनियाडीह, शा.मा.शा. रूनियाडीह, शा.प्रा.शाला सरस्वतीपुर विकासखण्ड शिक्षक उपस्थित पाये गये। शा. हाई स्कूल खोपा एवं शा.उ.मा.वि. कृष्णपुर स्कूल संचालन में कमी पाये जाने के कारण स्पष्टीकरण जारी कर 03 दिवस के अन्दर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषप्रद नही होने पर संबंधित के प्रति अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाऐगी।