
बलरामपुर: भारत सरकार द्वारा शासकीय चिकित्सालयों में मरीजों की गुणवत्ता एवं संतुष्टीपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित किए जाने हेतु राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम के तहत जिला चिकित्सालय बलरामपुर का जिला एवं अन्य राज्य स्तर से 12 विभागों में विभिन्न बिंदुओं पर मूल्यांकन के पश्चात राष्ट्रीय मूल्यांकन हेतु चयन किया गया था। इसके तहत विभागों के आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी राष्ट्रीय स्तर पर प्रेषित करने तथा प्रारंभिक जांच में संतुष्ट होने के उपरांत केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 04 मूल्यांकन दल का गठन कर 25 मई से 27 मई 2023 तक अंतिम राष्ट्रीय मूल्यांकन हेतु निर्धारित किया गया था। उक्त दिवसों में मूल्यांकन दल द्वारा जिला चिकित्सालय के 12 विभिन्न विभागों का भ्रमण कर 1800 से अधिक बिन्दूओं पर विस्तार पूर्वक मूल्यांकन किया गया तथा अस्पताल के अधिकारियों/चिकित्सकों/कर्मचारियों/मरीजों को प्रदाय किए जा रहे विभिन्न सेवओं के गुणवत्ता एवं संतुष्टीपूर्ण सेवाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी ली।
12 विभाग जिसमें ओ.पी.डी., आई.पी.डी., आपातकालीन विभाग, लेबर रूम, मेटरनिटी वार्ड, एस.एन.सी.यू., पीडियाट्रिक वार्ड, लैब, ब्लड बैंक, रेडियोलॉजी, फार्मेसी एवं जनरल एडमिन सम्मिलित थे। मूल्यांकन के उपरांत रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में प्रस्तुत करने के पश्चात भारत सरकार द्वारा 12 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय गुणवत्ता का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिसके तहत जिला चिकित्सालय को प्रमाण पत्र तथा विभागों में उपलब्ध प्रत्येक बिस्तरों पर 10000 रुपये, इस प्रकार 10 लाख रुपये की राशि आगामी तीन वर्षों तक प्रदान की जावेगी। मूल्यांकन कार्य में आवश्यक तैयारियों एवं सहयोग हेतु जिला प्रशासन, चिकित्सालय के अधिकारियों/कर्मचारियों/को सम्पूर्ण सहयोग रहा, जिसके लिए सिविल सर्जन द्वारा आभार एवं हर्ष व्यक्त किया गया।



















