अम्बिकापुर: संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घंघरी, सकालो अंबिकापुर में जिला अरगुजा के सभी 5 एकलव्य आवासीय विद्यालय मैनपाट, उदयपुर, शिवपुर ,लुण्ड्रा साहनपुर एवं पेटला सीतापुर के बच्चो की सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे एकलव्य विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपने हुनर, कला का प्रदर्शन किया, साथ ही विद्यालयों के संगीत शिक्षकों ने भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी पी नागेश सहायक आयुक्त आदिवासीविकास अंबिकापुरके आतिथ्य में संरक्षक एस पी बेहरा प्राचार्य मैनपाट, नोडल प्राचार्य एस के यादव प्राचार्य सहनपुर, आयोजक अशोक तिग्गा प्राचार्य शिवपुर एवं मनोज वर्मा प्राचार्य पेटला सीतापुर मंडल संयोजक लखनपुर अरविंद गुप्ता, रघुनाथ चौहान मंडल संयोजक लुण्ड्रा, सुरेंद्र सिंह मंडल संयोजक अंबिकापुर एवं प्रीति भगत मंडल संयोजक बतौली, विनय सागर मैनपाट मंडल संयोजक, निर्णायक मंडल में बबिता विश्वास, मनीष वर्मा अधीक्षक, अनिल सिंह अधीक्षक , एल पी दुबे व्याख्याता, हीरामणि चौहान अधीक्षक, श्रीमती प्रेमशिला, टिकेश्वर चौहान, आशीष कौशले , एवं अभिषेक दुबे सहित जिले के विकासखंडों के मंडल संयोजक प्रतियोगिता के निर्णायक रहे।


जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वीप सरगुजा द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान में इस कार्यक्रम में मतदान जागरूकता की शपथ भी ली गई साथ ही जन जागरूकता फैलाने की शपथ ली गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डी पी नागेश सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग अंबिकापुर ने सभी बच्चो को शुभकामना देते हुए कहा कि सच्चे मन से किया प्रयास कभी भी व्यर्थ नहीं जाता है जो आज प्रथम न्हीबा पाए हैं वो चिंता न करे भविष्य में बेहतर प्रयास करके आगे आ सकते हैं अंत में श्री बेहरा जी ने उपस्थित अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।जिले के सभी एकलव्य विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!