आशीष कुमार गुप्ता
बतौली /सेदम: छत्तीसगढ़ में भाजपा शासन बनते ही शासकीय कार्यों में कसावट लाने अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया जा रहे हैं भू अभिलेख जिला अधिकारियों द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति व धान खरीदी केंद्र सेदम और मंगारी में पहुँच धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उपस्थित किसानों से धान खरीदी के संबंध में चर्चा की गई और धान खरीदी केंद्र की जानकारी एकत्र कर समिति प्रबंधक को व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने को कहा गया है ताकि धान बिक्री करने आए हुए किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। धान खरीदी केंद्र में जांच के दौरान नापतोल, बारदाना ,धान की नमी उचित पाई गई इसके बाद निरीक्षण दल द्वारा धान खरीदी नया केंद्र मंगरी पहुंच किसानों से रूबरू हुए और नई धान खरीदी केंद्र में भवन की कमी पाई गई।

भू अभिलेख शाखा अंबिकापुर के निरीक्षण दल में अधीक्षक उषा नेताम, अधीक्षक दीपिका दुबे, राजस्व अधिकारी सत्येंद्र मिश्रा, एवं सुरेंद्र कुजूर मौजुद रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!