बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत 70 ग्राम पंचायतों में 19 जनपद पंचायत सदस्य चुन कर आए है। ग्राम पंचायतों में 70 उप सरपंच चुने जाएंगे वही नगर पंचायत में नगर पंचायत उपाध्यक्ष चुने जाएंगे इसके लिए जोड़ तोड़ जारी है।

राजपुर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी का नाम खुल कर सामने आ रहा है। दोनो प्रत्याशी मोटी रकम देकर अपने पक्ष में वोट डालने के लिए कोई कुंभ तो कोई प्रदेश से बाहर जनपद पंचायत सदस्यों को अपने साथ घुमा रहे है। ग्राम पंचायतों में उप सरपंच पद के लिए पंच घर-घर पंचों के घर लिफ़ाफ़ा लेकर चक्कर लगा रहे हैं। वही नगर पंचायत में भाजपा से 8 , कांग्रेस से 3 व निर्दलीय प्रत्याशी 3 चुन कर आए है। नगर पंचायत उपाध्यक्ष पद के लिए जोड़ तोड़ जारी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशी दोनो एक साथ हो गए है। नगर पंचायत में भाजपा से अध्यक्ष धरम सिंह चुन कर आए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!