
यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल पीस काउंसिल के द्वारा बेस्ट लॉयर एंड आरटीआई एक्टिविस्ट ऑफ द ईयर 2024 का दिया गया अवार्ड
यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड एंड इंटरनेशनल पीस कांफ्रेंस जापान 24 इन टोक्यो में किया गया सम्मानित
डॉ. डीके. सोनी को पहला इंट्रनेशलन अवार्ड भारत के बाहर जापान के टोक्यो में प्रदान किया गया
अंबिकापुर।यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल पीस काउंसिल के जापान के टोक्यो में विभिन्न कार्य क्षेत्रो जैसे समाजसेवा, पत्रकारिता, लेखन, कला साहित्य आदि विभिन्न क्षेत्र की उत्कृष्ट कार्य करने वालो को सम्मानित करने का कार्यकर्म यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड एंड इंटरनेशनल पीस कांफ्रेंस जापान 24 का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के सरगुज़ा जिले के अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. डीके. सोनी को आमंत्रित किया था। संस्था की चेयरपर्सन डॉ. बरखा वर्षा के द्वारा पत्र भेजकर जापान के टोक्यो आने हेतु निमंत्रित्त किया गया था। डॉ. डीके. सोनी जापान के टोक्यो कार्यकर्म में भाग लेने गए थे।
डॉ. डीके. सोनी को उक्त कार्यकर्म में जापान के टोकियों के चीफ गेस्ट कोटा मतसुरा डिप्टी डायरेक्टर चैम्बर ऑफ कॉमर्स ऑफ इकोनॉमी टोक्यो , आयाका कवाहरा सीईओ क्लेरडेकोर इन तथा हिरोयुकी कोजुका रीजनल डायरेक्टर पीएसी टीम जापान के कर कमलों से सम्मानित किया गया। डॉ. डी.के. सोनी का यह पहला इंटरनेशनल अवॉर्ड जापान के टोक्यो में प्रदान किया गया। डॉ. डीके. सोनी को अब तक भारत देश में अनेकों अवार्ड प्राप्त हुआ है जिनकी संख्या 30 हो गई है और डॉ. डीके. सोनी का यह पहला भारत देश के बाहर जापान में मिले अवार्ड से अब तक प्राप्त अवार्ड की संख्या 31 हो गई है।
अधिवक्ता डॉ. डीके. सोनी को उक्त अवार्ड मिलने से उनके स्वर्णकार समाज और शुभचिंतकों सहित अधिवक्ताओं और आदिवासियों के हित में कार्य करने वालो में हर्ष व्याप्त है। इस मौके डी.के. सोनी ने कहा कि अभी तक यह उनका 31वां अवार्ड है यह अवार्ड उनके द्वारा किए जा रहे आदिवासियों के जनहित और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देता है और भविष्य में आगे अधिक ऊर्जा से तेज गति से सामाजिक और जनहित के कार्य को करने प्राथमिकता दिया जायेगा।



















