
अंबिकापुर: डॉ. डी. के. सोनी के नाम यह पहला अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड भारत के बाहर किसी दूसरे देश में प्रदान किया जाएगा। दरअसल यूनाइटेड नेशंस ग्लोबल पीस काउंसिल द्वारा 28 जुलाई 2024, दिन रविवार को जापान के टोक्यो में विभिन्न कार्य क्षेत्रों जैसे समाजसेवा, पत्रकारिता, लेखन, कला, साहित्य आदि में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने का कार्यक्रम UN ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड एंड इंटरनेशनल पीस कांफ्रेंस जापान 24 का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से आने वाले अधिवक्ता एवं आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. डी. के. सोनी को भी आमंत्रित किया गया है। संस्था की चेयरपर्सन डॉ. बरखा वर्षा द्वारा पत्र भेजकर डॉ. सोनी को जापान के टोक्यो आने हेतु निमंत्रित किया गया है।
डॉ. डी. के. सोनी को यह पहला अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड जापान के टोक्यो में प्रदान किया जाएगा। डॉ. सोनी को अब तक भारत में अनेक अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं, जिनकी संख्या 30 हो गई है, और यह उनका पहला अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड होगा, जिससे उनकी कुल अवार्ड संख्या 31 हो जाएगी। सरगुजा में डॉ. डी. के. सोनी अब तक इतने अवार्ड प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति हैं।



















