बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र में कम बारिश होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के धान और मक्के के खेतों में दरारें फट गई हैं। धान और मक्के की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है किसान परेशान हैं। बारिश नहीं होने से किसानों को चिंता सता रही है। कुछ लोगों ने धान की रोपनी तो कर दी, लेकिन अब फसल पर संकट खड़ा हो गया है। अभी तक 10 प्रतिशत ही धान रोपाई हो पाया है।



धान और मक्के के खेतों में पड़ी दरारें, मुरझाए पौधे व उड़ते धूल देख किसानों का कलेजा फट रहा है।धान की फसल में पानी देना उनके वश में नहीं।महंगाई की दौर में पंपसेट के सहारे धान की रोपनी व खाद का इंतजाम करने में किसानों की जेब इस कदर ढीली हो गई है कि अब धान की फसल में पानी देना उनके वश में नहीं रह गया है। सूख रही धान की फसल को बचाए रखने के लिए कोई उपाय भी नजर नहीं आ रहा है।

राजपुर कर्रा निवासी सजंय सिंह, सेवारी निवासी राजेश्वर गुप्ता, झींगों निवासी उदय यादव आदि किसानों ने बताया कि अब तक धान और मक्के की फसल पर हजारों रुपए खर्च हो चुके हैं अब और खर्च करने की क्षमता नहीं रही। बारिश नहीं हुई तो लाभ की बात तो दूर, पूंजी भी डूब जाएगी किसान अन्न के लिए तरस जाऐंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!