
कुसमी/ कुंदन गुप्ता: जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह लगातार क्षेत्र की समस्याओं को लेकर हमेशा सक्रिय रहते है।क्षेत्रवासियों द्वारा किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल पहल करते हैं, जिससे इलाके के लोग जिला पंचायत सदस्य से काफी उमीद रखते हैं। ग्राम सामरी के ननकीपाठ में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर करीब दो दिनो से खराब पड़ा था जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी व अंधरे में जीवनयापन करना पड़ रहना था।इस संबंध में स्थानीय पंच एवं सांसद प्रतिनिधि अमर दयाल यादव के द्वारा जिला पंचायत सदस्य को इसकी सूचना दी गई। जिला पंचायत सदस्य ने खराब पड़े विद्युत ट्रांसफॉर्मर के वजह से ग्रामीणों को हो रही समस्याओं को गम्भीरता से लेते हुए तत्काल विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से चर्चा करके ग्रामीणों की समस्या अवगत कराया तथा तत्काल खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के किए बोला गया। जिला पंचायत सदस्य के पहल से खराब पड़े ट्रांसफ़ॉर्मर को शनिवार को बदलकर नया ट्रांसफ़ॉर्मर लगाया गया। ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह व अमरदयाल यादव के प्रति आभार जताया है।
जिला पंचायत सदस्य द्वारा मौके में स्वयं खड़े होकर ट्रांसफॉर्मर का बदलने का कार्य करवाया गया। पंचायत सदस्य अंकुश सिंह से बताया गया कि एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य क्षेत्र ही क्षेत्र की छोटी-छोटी समस्याओं को पूरा करना होता है और जनप्रतिनिधि का मतलब ही लोगों की परेशानियों को हल करना होता है। उनके द्वारा यह भी भरोसा दिया गया कि आने वाले समय में ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर जब भी ग्रामीण उनके पास आते हैं या उनकी जानकारी में आता है वह तत्काल ही जन सेवा के लिए समर्पित रहेंगे। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता रामानंद यादव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ,राम लाल यादव ,वीरेंद्र यादव सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।



















