![IMG-20230513-WA0226](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230513-WA0226.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230513-WA0226__01-1.jpg?resize=696%2C392)
रेंजर बोले समाचार मत छापिएगा आप का हो जायेगा
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के अंर्तगत सरगवां जंगल मे वनकर्मी की लापरवाही से 50 एकड़ जंगल में आग लगने से बॉस, साल, तेंदूपत्ता जलकर कर नष्ट हो गये, वनकर्मी अपने निवास पर पड़े रहे।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230513-WA0226__01.jpg?resize=696%2C392)
शंकरगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सरगवां जंगल को पिछले साल सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने पर्यटन स्थल बनाने के लिए भूमिपूजन किए थे। सरगवां जंगल में शनिवार को भीषण आग लगने से हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने के बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। देखते ही देखते गर्मी में सूख चुकी झाड़ियों में तेजी से आग फैलती गई।
करीब 50 एकड़ क्षेत्र में आग लगने से जंगल को तबाह कर दिया। भीषण आग लग जाने से सैकड़ो की संख्या में पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गये। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। जैसे ही यह बात ग्रामीणों को पता चली वैसे ही पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। इसके बाद ग्रामीणों ने वनकर्मी को सूचना दी पर वनकर्मी मुख्यालय छोड़ अपने निवास पर पड़े रहे। बताया जा रहा है जंगल में आग लगने और सूखी झांड़ियां होने की वजह से आग बहुत तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते जंगल के अधिकांश हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
वनकर्मी मुख्यालय छोड़ अपने निवास पर रहते हैं
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी का समय है जंगल में पेड़ पौधे सुख चुके है यहां के अधिकारी -कर्मचारी मुख्यालय छोड़ अपने निवास पर ही रहना पसंद करते हैं। रेंजर शासकीय वाहन से अपने घर अंबिकापुर से ही आना-जाना करते हैं, जब मुख्यालय में अधिकारी ही नहीं रहते तो कर्मचारी कहां से रहेंगे। इसी कारण जंगल में आग लगने से गांव के ग्रामीणों ने वनकर्मी को सूचना दी इसके बाद भी वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इसका परिणाम देखने को मिला 50 एकड़ में लगे पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो गये।
रेंजर अखिलेश जायसवाल ने कहा कि जगंल में आग लगने की सूचना मिली है मैं मौके पर नही गया हूँ अंबिकापुर में फ्लैक्स होडिंग बनावा रहा हूं। आप समाचार मत छापिएगा विभाग की बदनामी होगी आपका हो जाएगा।