अंबिकापुर।आदिम जाति अनुसूचित जनजाति विकास, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक विकास, स्कूल शिक्षा, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कछिया 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र निर्माण का भूमि पूजन किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन चौपाल एवं भेंट मुलाकत के दौरान क्षेत्र के जनता द्वारा 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र निर्माण की मांग थी, मुख्यमंत्री श्री बघेल के द्वारा कछिया में 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र निमार्ण की घोषणा की गई थी। कछिया 33/11 केव्ही विद्युत उपकेन्द्र निर्माण हेतु कुल लागत 4.71 लाख रुपए स्वीकृत की गई है। कछिया 33/11 केव्ही. विद्युत उपकेन्द्र निर्माण पूर्ण होने से करीब 14 गांव एवं आसपास क्षेत्र को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा।

विवरण देखिए?

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!