
जशपुर: जशपुर जिले में नाला के किनारे गौवंश का हत्या कर कर उसका मांस तैयार कर रहे आठ आरोपी को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से गौमांस 90 किलोग्राम, दो पहिया वाहन 04 नग, धारदार चाकू, रस्सी, लकड़ी का चौकोर कुण्डा एवं बिक्री रकम 400 रू. जब्त किया है। यह मामला कासाबेल थाना अंतर्गत का है।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिला कि सहरापानी घुघरीनाला के किनारे में कुछ लोग खाने एवं विक्रय करने के उद्देश्य से गौवंश का वध कर उसका मांस काट रहे हैं। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर घेराबंदी कर भाग रहे आठ आरोपी को गिरफ्तार किया है।घुघरी नदी के किनारे एक सफेद रंग के बैल को काट कर उसका टुकड़ा-टुकड़ा कर खाने एवं बिक्री करने हेतु मांस का टुकड़ा 5 किलो क्षमता वाली 10 अलग-अलग प्लास्टिक की थैलियों कुल लगभग 50 किलो एवं एक प्लास्टिक बोरी में लगभग 40 किलो मांस का टुकड़ा एवं मौके पर बैल का चमड़ा सहित सिंग लगे हुए व बैल के चारो पैर खुर सहित मौके पर मिला। सभी आरोपियों के द्वारा विरुद्ध एवं छ.ग. कृषि पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 5, 10 का अपराध जाने पर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया साथ ही घटना स्थल से कुल लगभग 90 किलो मांस बरामद किया गया।
ये आठ आरोपी हुए गिरफ्तार
1. सेबेस्टिन तिग्गा उम्र 33 वर्ष निवासी नयनगर कुसकुमताल सरहापानी थाना कांसाबेल 2. सनातन लकड़ा उम्र 31 वर्ष निवासी सरहापानी थाना कांसाबेल3. पैकस लकड़ा उम्र 30 वर्ष निवासी सरहापानी कुसुमताल 4. संतोष लकड़ा उम्र 35 वर्ष निवासी सरहापानी कुसुमताल 5. उत्तम दान उम्र 53 वर्ष निवासी सरहापनी कुसुमताल 6. सुमन टोप्पो उम्र 46 वर्ष निवासी बहमा बस्तीपारा थाना कांसाबेल हाल मुकाम शांतिनगर कांसाबेल, 7. जुवेल दान उम्र 55 वर्ष निवासी थाना कांसाबेल जिला जशपुर (छ.ग.) एवं 8. विनित लकड़ा उम्र 40 वर्ष निवासी खौरा थाना आस्ता हाल संतोष मंदिर के सामने कांसाबेल को पकड़ा गया है।



















