
अम्बिकापुर: त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तहत सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस चुनाव में जिले के 14 नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया पीठासीन अधिकारी सुनील नायक एवं उप पीठासीन अधिकारी स्वेच्छा सिंह ने संपन्न की।
अध्यक्ष पद पर निरूपा सिंह विजय
जिला पंचायत सरगुजा के अध्यक्ष पद के लिए निरूपा सिंह और शिव भरोस बेक ने नामांकन दाखिल किया। दोनों उम्मीदवारों के नामांकन विधिमान्य पाए जाने के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। मतगणना में शिव भरोस बेक को 05 मत एवं निरूपा सिंह 09 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित हुई।
उपाध्यक्ष पद पर देवनारायण यादव ने जीत दर्ज की
जिला पंचायत सरगुजा के उपाध्यक्ष पद के लिए अनिमा केरकेट्टा और देवनारायण यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन विधिमान्य पाए जाने के बाद मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। मतगणना में अनिमा केरकेट्टा को 03 मत एवं श्री देवनारायण यादव 11 मत प्राप्त कर उपाध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया*
पीठासीन अधिकारी सुनील कुमार नायक ने जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह एवं उपाध्यक्ष देवनारायण यादव को विजयी निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। आगामी 10 मार्च को जिला पंचायत सदस्यों का प्रथम सम्मिलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य अपने पद की शपथ लेंगे।



















