अम्बिकापुर: त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के तहत जनपद पंचायत लखनपुर, बतौली, लूण्ड्रा और सीतापुर में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु आज जनपद मुख्यालय में प्रथम सम्मिलन आयोजित की गई। जनपद पंचायत लूण्ड्रा में पीठासीन एवं सह पीठासीन अधिकारी ने निर्वाचन में शामिल सभी जनपद सदस्यों की सहमति से चुनाव प्रक्रिया की प्रातः 11 बजे से  प्रारंभ की। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने अपनी दावेदारी पेश की। जिसमें  कुसुम के पक्ष में 6 मत, तो वहीं कृष्णा पावले के पक्ष में 11 मत प्राप्त कर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। वहीं जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के लिए  कंचन जायसवाल निर्विरोध चुनीं गई।

जनपद पंचायत बतौली से अध्यक्ष पद के लिए दो अभ्यर्थी ने दावेदारी पेश की जिसमें  लीलावती सिंह को 04 मत एवं  अनिता तिर्की को 11 मत पाकर अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई। वहीं उपाध्यक्ष पद पर  मंजू गुप्ता निर्विरोध चुनीं गई।जनपद पंचायत लखनपुर से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का निर्वाचन तय समयानुसार हुआ जिसमें सर्वसहमति से अध्यक्ष पद पर  शशिकला व उपाध्यक्ष पद पर कामेश्वर राजवाड़े निर्विरोध निर्वाचित हुए।इसी प्रकार जनपद पंचायत सीतापुर से अध्यक्ष पद पर  स्नेहलता टोप्पो एवं उपाध्यक्ष पद पर श्री अनिल अग्रवाल निर्विरोध चुने गए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!