कोरिया: रक्षित केंद्र बैकुंठपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक भावपूर्ण विदाई समारोह में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रविकांत सहारे को कोरिया पुलिस परिवार ने सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कोरिया  सूरज सिंह परिहार ने श्री सहारे को उनके उत्कृष्ट कार्य और निष्ठा के लिए शुभकामनाएं दीं। श्री सहारे को विशेष आसूचना शाखा, जिला सुकमा में उप पुलिस अधीक्षक के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रविकांत सहारे ने 1 मई 2023 को जिला कोरिया में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक का पदभार संभाला था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न थानों और शाखाओं में महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त किया और कई महत्वपूर्ण मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया। विदाई समारोह में श्री सहारे के साथ काम करने वाले अधिकारियों ने उनके कार्य के प्रति समर्पण और नेतृत्व की प्रशंसा की।

समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक  सूरज सिंह परिहार ने श्री सहारे को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें सुकमा में भी इसी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर सहित कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। सभी ने  सहारे के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!