
सूरजपुर: छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की जिला कार्यकारिणी बैठक सूरजपुर रेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी के संगठन सचिव कृष्ण सिंह बाबा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एमसीबी जिला अध्यक्ष सुरेश मिनोचा, राजकुमार केसरवानी, अखिलेश जायसवाल, प्रेमनगर ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सुंदर जायसवाल, हजारीलाल साहू और डॉ. अजय चक्रधारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस बैठक में सूरजपुर जिला संगठन की कल्याणकारी योजनाओं और संगठन विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाओं का अनुमोदन किया गया, जिनमें बेटी के विवाह पर ₹5100 और अन्य कार्यक्रमों में ₹2100 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही संगठन के सदस्य के लिए एक पत्रकार कल्याण कोष भी स्थापित किया गया है, जिसमें हर सदस्य महीने में ₹100 जमा करेगा, जिससे भविष्य में किसी आपात स्थिति में सहायता दी जा सके।
कार्यकारिणी का विस्तार:
बैठक में सूरजपुर जिला संयोजक के पद पर सुल्तान खान, उपाध्यक्ष के पद पर धर्मचंद मरावी, और रामानुजनगर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में महेंद्र सिंह मरावी का चयन किया गया। इसके अलावा संभाग स्तरीय कार्यकारिणी विस्तार और आगामी बैठक की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।
एमसीबी और सरगुजा के चुने गए जिला अध्यक्ष
इस बैठक में एमसीबी और सरगुजा जिलों के लिए सर्वसम्मति से एमसीबी जिला अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी और सरगुजा जिला अध्यक्ष परमेश्वर प्रजापति को चुना गया।
इस कार्यक्रम में सूरजपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू, महासचिव पुनेश्वर सिंह, जिला सचिव महेंद्र कुमार यादव, नंदलाल यादव, वीरेंद्र चक्रधारी, विनय कुमार साहू, दीपेश कुशवाहा, लाल बहादुर यादव, नीरज कुमार सिंह, परमानंद जायसवाल, रिजवान खान, फिरोज खान, उमेश कुमार दुबे, बृजलाल सिंह और विकास अग्रवाल समेत जिले और संभाग के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



















