नई दिल्ली: मिस्र में भारतीय वायु सेना और मिस्र वायु सेना साथ में एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 में भाग लेंगे। इस अभ्यास में भाग लेने के लिए भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की एक टुकड़ी आज मिस्र के लिए रवाना हो चुकी है। यह द्विवार्षिक बहुपक्षीय त्रि-सेवा अभ्यास एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 आज यानी 27 अगस्त से शुरू होने वाला है। यह सैन्य अभ्यास 27 अगस्त से 16 सितंबर 2023 तक काहिरा (पश्चिम) एयर बेस, मिस्र में आयोजित होने वाले है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!