
अंबिकापुर: होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज भूगोल विभाग की छात्राओं ने राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र अजिरमा जिला सूरजपुर में जाकर मौसम संबंधी उपकरणों के बारे में जिन्हें उन्होंने क्लास में सैद्धांतिक रूप से पढ़ा था। व्यवहारिक रूप में सामने से उनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए अनुभवजन्य अधिगम प्राप्त किया ,साथ ही मिलेट्स के फील्ड में जाकर प्रत्यक्ष रूप से देखकर उनकी पहचान कर व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त किया।
छात्राओं को अनुभवजन्य अधिगम बहुत रुचिकर और सहज लगा। अध्ययन की इस शैली को छात्राएं खूब पसंद कर रही हैं,आज के अधिगम को सहज व रुचिकर बनाने में कृषि अनुसंधान केंद्र के रिसर्च एसोसिएट यमलेश कुमार निषाद तथा मेट्रोलॉजिकल ऑब्जर्वर वैभव कुमार जायसवाल , टेक्निकल असिस्टेंट हरीश कुमार पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डीन एस.के.सिन्हा के प्रोत्साहन व मार्गदर्शन में यह फील्ड विजिट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।इस विजिट में भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉक्टर सीमा मिश्रा सा.प्रा. चंदा यादव व मनीषा राजवाड़े भी छात्राओं के साथ उपस्थित रहीं। सम्पूर्ण कार्यक्रम महावियालय की प्राचार्य डॉक्टर सिस्टर शांता जोसेफ के कुशल मार्गदर्शन व निर्देशन में संपन्न हुआ।



















