
डेस्क: फाल्गुन माह वैदिक पंचांग का 12वां महीना है।धार्मिक रूप से इस महीने कई प्रमुख व्रत एवं त्योहार पड़ते हैं।फाल्गुन मास की शुरुआत 17 फरवरी यानि आज से हो चुकी है।इसका समापन 18 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा। आइए जानते हैं इस महीने क्या करें क्या न करें और प्रमुख व्रत-त्योहार…
फाल्गुन में क्या करें क्या न करें
1-इस महीने में प्रयास करके शीतल या सामान्य जल से स्नान करें।
2- भोजन में अनाज का प्रयोग कम से कम करें, अधिक से अधिक फल खाएं।
3- कपड़े ज्यादा रंगीन और सुन्दर धारण करें. सुगंध का प्रयोग करें।
4- नियमित रूप से भगवान कृष्ण की उपासना करें. पूजा में फूलों का खूब प्रयोग करें।
5- इस महीने में नशीली चीज़ों और मांस-मछली के सेवन से परहेज करें।
फाल्गुन माह में व्रत-त्योहार
फाल्गुन मास में भगवान विष्णु और शिव दोनों की साधना से जुड़े दो प्रमुख पर्व हैं। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि का पर्व आता है।वहीं फाल्गुन शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु की आराधना का पर्व आमलकी एकादशी का व्रत आता है। फाल्गुन में ही चन्द्रमा का जन्म भी हुआ था, अतः इस महीने में चन्द्रमा की भी उपासना होती है। फाल्गुन में प्रेम और आध्यात्म का पर्व होली भी मनाई जाती है। इसी महीने में दक्षिण भारत में उत्तिर नामक मंदिरोत्सव भी मनाया जाता है।



















