
अंबिकापुर:राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी किसानों के विभिन्न योजनाओं को किसान भाई बहनों तक पहुंचाना तथा किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए आए दिन किसानों का आर्थिक शोषण से बचाव के अलावा अन्य कई किसान के जन कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन व क्रियान्वयन हेतु गठित किसान कल्याण संगठन के सरगुजा स्थित जिला पदाधिकारियों की प्रतिनिधि मंडल द्वारा विभिन्न विभागीय प्रमुख पदाधिकारियों से सौजन्य मुलाकात कर अपने उद्देश्यों व पदाधिकारियों की जानकारी देते हुए सम्मान किया गया।

इस कार्यक्रम के प्राथमिक चरण में मुख्य महा निरीक्षक सरगुजा आईजी रवि प्रसाद कुर्रे कलेक्टर सरगुजा कुंदन कुमार एडिशनल एसपी विवेक शुक्ला से किसान कल्याण संघ के जिला पदाधिकारियों ने मुलाकात कर संगठन के उद्देश्यों तथा पदाधिकारियों की जानकारी देते हुए गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया।इस दौरान कलेक्टर सरगुजा ने कहा कि संगठन के उद्देश्य निश्चित रूप से किसान हित में है। और इसे विभागीय अधिकारियों से परस्पर सामंजस्य स्थापित कर किसान हित में संगठन द्वारा कार्य किए जाएं! उन्होंने मुख्यमंत्री का हवाला देते हुए कहा कि, राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं किसान के आर्थिक विकास को ऊपर उठाने के लिए संचालित किए जा रहे हैं lसंगठन ऐसे परस्पर सामंजस्य के साथ किसान हित के कार्य करने की अपेक्षा करते हुए संगठन की उज्जवल भविष्य की कामना किया है। एडिशनल एसपी ने कानून के दायरे में किसानों के साथ मिलकर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए, संगठन की प्रयास का सराहना किया।

आईजी रवि प्रसाद कुर्रे ने अपनी शुभकामना संदेश में संगठन व किसान को बेवजह परेशान करने व अपराधिक व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की आश्वासन देते हुए समाज में भाईचारे का संदेश दिए जाने की अपेक्षा संघ से किया है! राज्य संगठन सलाहकार भरत लाल गुप्ता ने सरगुजा कलेक्टर किसान व संगठन के बीच किसान संवाद सम्मेलन किए जाने की अनुरोध कलेक्टर कुंदन कुमार से किया।अध्यक्ष नीलकंठ राजवाड़े रोहित सिंह पैकरा ने ग्रामीण किसानों के धान विक्रय को लेकर कई परेशानियों का जिक्र करते हुए विभागीय अधिकारियों कर्मचारियों को इस आशय की समझाइश वा दबाव दिए जाने की मांग की ताकि अनावश्यक रूप से बेबस लाचार किसानों के साथ अन्याय व शोषण की रोकथाम हो सके।जिला कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रसाद यादव ने समिति प्रबंधक को आवश्यक दिशा निर्देश किसान हित में आवश्यक पहल किए जाने का अनुरोध कलेक्टर से किया।
जिला महामंत्री कामेंद्र राजवाड़े ने संगठन को पुलिस प्रशासन का सहयोग की अपेक्षा की प्रत्युत्तर में उन्होंने जब भी पुलिस सहयोग की आवश्यकता या संगठन के समक्ष समस्या आने पर विभागीय एवं सुरक्षात्मक सहयोग दिए जाने का का आश्वासन दिया।संगठन के विधिक सलाहकार गोरेलाल ने डीआईजी श्री कुर्रे के समक्ष अपनी बात रखते हुए कहा कि संगठन किसी का अहित नहीं अपितु कल्याण चाहता है हम सभी किसानों की असुरक्षा नहीं अपितु कल्याण चाहता हैं और तभी हम सुरक्षा अधिकारी से मिलने आए हैं! हम किसानों का ही नहीं संपूर्ण समाज का हित के पक्षधर है प्रतिनिधिमंडल में नीलकंठ राजवाड़े लखनपुर रोहित सिंह पैकरा गूंमकरा कला सत्येंद्र प्रसाद रामपुर ब्लॉक अध्यक्ष, भरत लाल गुप्ता सलका उदयपुर, ज्ञान प्रसाद यादव गुमगरा कला लखनपुर, कमेंद्र राजवाड़े लटोरी लखनपुर ,गोरेलाल राजवाड़े थोर अंबिकापुर ,अवंती तिर्की बतौली अनिल कुमार उदयपुर सविता बैक शिवपुर अंबिकापुर, आशा तिर्की बतौली बाशाझाल राजाराम टोप्पो कुनकुरी बतौली ,जब लोन लकड़ा आदि शामिल थे।



















