अंबिकापुर: सरगुजा किसान कल्याण संघ ब्लॉक इकाई उदयपुर लखनपुर की संयुक्त बैठक सामुदायिक भवन गुमगरा कला में जिलाध्यक्ष रोहित सिंह पैकरा जिला अध्यक्ष नीलकंठ राजवाड़े कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रसाद यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई।बैठक का शुभारंभ धरती मां की आराधना व मां सरस्वती के छाया चित्र में उपस्थित सभी किसान भाइयों द्वारा फूल माला चढ़ाकर पूजा अर्चना करते हुए बैठक प्रारंभ की गई।उपस्थित सभी सदस्यों ने अपना अपना परिचय देते हुए उपस्थित सभी किसान पदाधिकारियों का क्रम स्वागत किया गया।

कोषाध्यक्ष शज्ञान प्रसाद यादव ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को संगठन के संदर्भ में जानकारी देते हुए संगठन के ब्लॉक स्तरीय सक्रिय किसानों को संगठन में जोड़ते हुए संगठन की गतिविधियों को आम किसान तक पहुंचाने को कहा सभा अध्यक्ष ईश्वर राजवाड़े शुभ लाल राजवाड़े को सभा संबोधित किए जाने का आग्रह किया। शुभ लाल रजवाड़े ने अपना विचार व्यक्त करते हुए किसान का ध्यान संघ के मूल उद्देश्यों की जानकारी से अवगत होकर मजबूती के साथ संगठन का विस्तार करने पर बल दिया। सरपंच गुम गारा वा उपसरपंच ने संगठन की दूरगामी परिणाम से सभी किसानों को दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होने की मंशा जाहिर किया।

अध्यक्ष नीलकंठ राजवाड़े रोहित सिंह पैकरा ने संगठन की सभी गतिविधियों से आम किसान को जोड़ते हुए उद्देश्यों की जानकारी सभी सदस्यों को दिए जाने को कहा।कोषाध्यक्ष ज्ञान प्रसाद यादव ने संगठन के अभाव में होने वाले आम किसानों की स्थिति को सुदृढ़ करने हेतु सभी किसानों को व्यक्तिगत द्वेष आरोप से ऊपर उठकर संगठनात्मक विधियों से जुड़कर लाभ लेने पर जोर दिया।प्रदेश सलाहकार भरत लाल गुप्ता ने आजादी के बाद वे किसानों पर अत्याचार व मनमानी किए जाने से आम किसान का जनजीवन प्रभावित होकर निम्न स्तर का निर्धन जीवन जीने व जीवन पर्यंत निर्धनता से जीवन जीने को मजबूर किसान की दिशा व दशा में सुधार हेतु संगठन के विस्तार को प्रमुख बताया। अभिव्यक्ति के क्रम में अन्य किसान भाई भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।

इस दौरान अति शीघ्र सरगुजा जिले के सभी साथी ब्लॉक में ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव किए जाने का निर्णय निर्णय किया गया। बैठक में शुभ लाल राजवाड़े ईश्वर प्रसाद राजवाड़े रामेश्वर सिंह पैकरा भरत लाल गुप्ता रोहित सिंह पैकरा नीलकंठ राजवाड़े मनीराम पैकरा सुख सा पैकरा कृष्ण कुमार बंधन राम संतोषी दास सचिन ज्योति पैकरा मीरा प्रजापति फुलेश्वरी पैकरा संतोषी प्रकरण कौशल्या राजवाड़े लता पैकरा प्रभा बाई ज्ञान प्रसाद यादव बिहारी सिंह समुंदर सिंह मरावी कुंदन दास रमेश साहू आलम राम जयपाल सिंह अंबिकेश्वर सिंह सत्येंद्र प्रसाद मीना प्रसाद गोवर्धन सिंह सैनाथ सिंह जगदेव हरिप्रसाद लखपत राम राजेंद्र कुर्रे जन सिंह कपूर साहू पीला सिंह समेत उदयपुर लखनपुर के अनेक किसान भाई उपस्थित थे

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!