सूरजपुर: कार्यालय कलेक्टर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं के लिए 3 पीड़ित परिवारों को 9 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसमें तहसील भैयाथान के ग्राम सुन्दरपुर निवासी मृतका निरासो बाई पति लालसाय जाति रजवार की मृत्यु आग में जलने के कारण पति लालसाय को, व तहसील लखनपुर के ग्राम गेतरा निवासी मृतिका राधिका आ. बालसाय जाति गोंड की मृत्यु सर्प काटने से पिता बालसाय आ. जयकरण को 4-4 लाख एवं तहसील सूरजपुर के ग्राम जोबगा निवासी मृतका फूलकुंवर पति हिरासाय जाति गोंड की मृत्यु बांध के पानी में डूबने से पति हिरासाय को, 1 लाख 50 हजार रूपए स्वीकृत किया गया है।

यह राशि आबंटन की प्रत्याशा में मांग संख्या 58 शीर्ष 2245 प्राकृतिक आपदा राहत के अन्तर्गत वर्ष 2021-22 में आबंटन की प्रत्याशा में विकलनीय होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!