भोपाल: मध्य प्रदेश के नीमच जिले में भारतीय जनता पार्टी की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ (Jan Ashirwad Yatra) पर हमले के सिलसिले में पुलिस ने सात लोगों पर मामला दर्ज किया है। राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए दावा किया कि सभी हमलावर कांग्रे से जुड़े हुए थे। दरअसल, मंगलवार (5 सितंबर) की शाम नीमच जिले में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई थी।

इस दौरान कांग्रेस समर्थकों ने मार्च में शामिल वाहनों के साथ तोड़फोड़ की। एमपी भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह हमला सत्तारूढ़ दल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्से को दर्शाता है।बुधवार को रीवा में पत्रकारों से बात करते हुए मध्य प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा, ‘प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा था कि मणिपुर की तरह मप्र में भी पथराव हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने नूंह (हरियाणा) हिंसा का उदाहरण देते हुए कहा था कि यह मध्य प्रदेश में दोहराया जा सकता है। बता दें कि नीमच पथराव (घटना) में कांग्रेस से जुड़े खेमा गुर्जर समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!