नई दिल्ली: साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह वकील की ड्रेस में आए व्यक्ति ने एक महिला पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित ने महिला पर 4 गोलियां चलाई हैं। कुल पांच राउंड फायरिंग की गई थी जिसमें से चार राउंड महिला के ऊपर की गई है वहीं एक गोली वकील अजय सिंह चौहान को लगी है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपित व्यक्ति सस्पेंडेड वकील है और जिस महिला को गोली मारी है वह उसकी पत्नी है। दोनों में पहले से विवाद चल रहा था जिस कारण उसने गोली मार दी। फिलहाल आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लॉयर्स ब्लॉक के पास हुई इस घटना से पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया। वारदात के दौरान अधिवक्ता कोर्ट में पहुंच रहे थे। वहीं कुछ अधिवक्ता ब्लॉक के आसपास थे।


जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 10.30 बजे हुई। घायल महिला की पहचान राधा (40) के रूप में हुई है। पीड़िता को दो गोलियां पेट में और एक हाथ में लगी है। महिला का इलाज मैक्स साकेत में चल रहा है। महिला के पति का नाम कामेश्वर कुमार सिंह है और उसी ने महिला पर गोलियां चलाईं।आरोपित हमलावर को बार काउंसिल से निलंबित किया जा चुका है। पति ने राधा के खिलाफ 420 का मुकदमा दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई साकेत कोर्ट में चल रही थी।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आरोपित कोर्ट के अंदर हथियार लेकर कैसे पहुंच गया जबकि एंट्री गेट पर सभी की स्कैनर से जांच की जाती है। पुलिस जांच कर रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि वकील होने का फायदा उठाकर आरोपित ने सुरक्षा जांच ना करवाई हो और सीधे अंदर पहुंच गया।

दिल्ली में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये और अगर नहीं संभलता तो इस्तीफा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!