
अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा पण्डल रायपुर द्वारा 04 फरवरी 2024 को ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (आरएईओ23) की भर्ती परीक्षा 2023 पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक कुल 07 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन,अनैतिक कार्यो एवं नकल आदि को रोकने हेतु उड़नदस्ता दल गठित किया गया है। उड़नदस्ता दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फागेश सिन्हा, तहसीलदार उमेश सिंह बाज और नायब तहसीलदार दीप्ती जायसवाल शामिल है। इसी प्रकार परीक्षा से संबंधित कार्यो के सुचारू रूप से संचालन एवं पर्यवेक्षण कार्य हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिसमें परीक्षा केन्द्र राजीव गांधी शास.पी.जी. कॉलेज अम्बिकापुर हेतु आदिम जाति कल्याण विभाग के अनुसंधान अधिकारी श्री डी.पी.नागेश, शास.राजमोहिनी देवी कन्या स्नाकोत्तर महाविद्यालय न्यू बस स्टैण्ड अम्बिकापुर हेतु जिला विपणन अधिकारी अरूण विश्वकर्मा, शास. पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर हेतु जिला अम्बिकापुर जिला खाद्य अधिकारी रविन्द्र सोनी, शास.मल्टीपरपज उ.मा.वि. अम्बिकापुर हेतु अम्बिकापुर समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री डी.के राय, शास.कन्या उ.मा.वि. गुरूद्वारा के पास स्कूल रोड हेतु जिला अन्तयावसायी सहकारी विकास निगम अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस तिग्गा, शास.नगर पालिक निगम उ.मा.वि. गुरूद्वारा के पास स्कूल रोड अम्बिकापुर हेतु मतस्य विभाग के उप संचालक सतीश अहिरवार, शास.उ.मा.वि. पुलिसलाईन हेतु पशु चिकित्सा सेवा विभाग के उप संचालक बी.पी. सतनामी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।



















