कोरिया: मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक दीपक पटेल का मंगलवार की रात निधन हो गया। दीपक मनेंद्रगढ़ इलाके के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में से एक थे। दीपक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भी थे। इनको सांस लेने में तकलीफ के बाद दीपक पटेल को चिरमिरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था वहीं उनका इलाज चल रहा था और अब उनकी मौत हो चुकी है।अब भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। दीपक पटेल अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ठ विधायक के सम्मान से नवाजे गए थे।

दीपक पटेल मनेंद्रगढ़ के रहने वाले थे। उन्होंने हायर सेकेंड्री तक की पढ़ाई की थी। भाजपा युवा मोर्चा के 1992 में जिला उपाध्यक्ष थे, फिर 1995 में कार्यकारिणी सदस्य बने। 2000 में भा.ज.युवा मोर्चा, जिला अध्यक्ष, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। 2008 में पार्षद, नगर पालिका-चिरमिरी, 2008 में पहली बार विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए। 2009 में सभापति, पुस्तकालय समिति, छत्तीसगढ़ विधानसभा में वो सदस्य बने, इसके बाद विधानसभा की लोक लेखा समिति, विशेषाधिकार समिति, सामान्य प्रयोजन समिति, 2010 में सभापति, शासकीय आश्वासनों संबंधी समिति, प्राक्कलन समिति, विशेषाधिकार समिति, प्रयोजन समिति, सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सदस्य रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!