सूरजपुर। भटगांव विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में उनके हाथ और सीने में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अंबिकापुर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।यह हादसा ओडगी थाना क्षेत्र के गिरजापुर गांव के पास हुआ

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, पारसनाथ राजवाड़े नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए एसयूवी कार से सूरजपुर जा रहे थे। वे खुद गाड़ी चला रहे थे, तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।घटना के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। हादसे की खबर मिलते ही उनके समर्थक और करीबी उन्हें देखने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!