एनडीए गठबंधन द्वारा  द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा ने आभार व्यक्त किया

आजादी के अमृत महोत्सव में जनजातीय समाज को मिल रहा है सर्वोच्च सम्मान

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर रेस्ट हाउस में एनडीए गठबंधन द्वारा द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार घोषित करने पर भाजपा पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने प्रेसवार्ता कर पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया।



प्रेसवार्ता में पूर्व सांसद कमलभान सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जनजातीय समाज की अस्मिता की आवाज़ है। उनके राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने से सर्वसमाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि समाज के अंतिम व्यक्ति के सेवाभाव की प्रतीक द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुनावी समर में है। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दूरगामी फैसले का जनजाति गौरव समाज की ओर से स्वागत करते हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में 32 प्रतिशत जनजाति समुदाय की आबादी है। इसलिए भी हमारे लिए यह पल सदैव स्मरणीय होगा कि देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था के प्रमुख के रूप में वह समाज से प्रतिनिधि करने वाली पहली जनजाति महिला होंगी। देश की आजादी के बाद यह पहली बार इस तरह का फैसला लिया गया है कि जनजाति समुदाय की प्रतिनिधित्व करने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी बनाई गई है। द्रौपदी मुर्मू झारखंड की राज्यपाल भी रही हैं। उनका कार्यकाल अनुकरणीय व प्रेरणादायी रहा है। वे सथाल जनजाति का प्रतिनिधित्व करती है। इसके साथ ही उड़ीसा प्रदेश सरकार में मंत्री व संगठन के कई दायित्वों में कार्य करते हुए वे समग्र समाज के हित के लिए सदैव कार्य करती रही हैं। आजादी के इतने वर्षों के बाद भी जनजाति समाज उपेक्षित रहा है जिन्हें समाज के मुख्यधारा में जोड़ने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग से जनजातीय मंत्रालय बनाकर समाज के विकास को नवगति दी है। उसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के मजबूती के लिए कार्य कर रहे हैं। देश के 12 करोड़ से ज्यादा जनजाति समाज की आबादी है। इस ऐतिहासिक फैसले से समाज का हर वर्ग बेहद प्रसन्न है और द्रौपती मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बाद से ही समाज के हर के तरफ उत्साह का वातावरण है। वे सदैव संघर्ष की राह पर चलकर सामाजिक, राजनीतिक सुचिता के लिए कार्य करती रही है। हम सबको विश्वास है कि वह देश की भावनाओं के अनुरूप हमेशा कार्य करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के सांसद, विधायकों को द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान कर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका निभाना चाहिए। हम अन्य दलों के विधायक, सांसदों से भी द्रौपती मुर्मू को समर्थन देने की अपील करते हैं। यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि देश के इतिहास में पहली बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन(एनडीए) ने जनजातीय समाज की संस्कृति, अस्मिता, व्यवहार को सम्मान और प्राथमिकता देते हुये उसी समाज की सम्मानित सदस्या द्रौपदी मुर्मू को देश के सर्वोच्च ” राष्ट्रपति ” पद के लिये प्रत्याशी बनाया है। देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है की लोकतान्त्रिक व्यवस्था के सर्वोच्च पद “राष्ट्रपति” हेतु किसी जनजातीय समाज के महिला को प्रत्याशी बनाया गया है इसके लिए में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं।

प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उदेश्वरी पैकरा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा, संतोष पांडेय, उदय यादव, गौरव उपाध्याय, राजेश यादव आदि मौजूद थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!