जशपुर: जशपुर जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरी व गुंडागर्दी के मामलों में वर्षों से फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार तपकरा पुलिस ने चोरी के दो अलग-अलग मामलों में वर्ष 2023 व 2024 से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में विकाश केरकेट्टा (22) जबला, बादल कश्यप (24) चक्रेश टोली और ऋतिक साय (20) बत्रा टोली निवासी शामिल हैं।विकाश केरकेट्टा पर व्यापारी संजय गुप्ता और शिक्षक महेंद्र कसेर के घर में चोरी करने का आरोप है। वहीं, बादल कश्यप और ऋतिक साय पर मीना सिंह के घर से नकदी और जेवरात की चोरी करने का मामला दर्ज था।

बागबहार थाना क्षेत्र में गुंडागर्दी और मारपीट के मामले में वर्ष 2024 से फरार चल रहे आरोपी कृष्णा यादव (23) निवासी सिकिरमा, विदुरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर अपने साथियों के साथ मिलकर लक्ष्मण यादव के घर में मारपीट, गालीगलौच और तोड़फोड़ करने का आरोप है।कृष्णा यादव आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पूर्व में डकैती और चोरी के मामलों में भी केस दर्ज हैं।

इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर  शशि मोहन सिंह ने बताया कि सभी थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, पुराने मामलों के वर्षों से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष प्रयास करें, टेक्निकल टीम की सहायता ले। इसी क्रम में चोरी व गुंडागर्दी के पुराने प्रकरणों में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!