अंबिकापुर: वर्तमान में साईबर ठगों द्वारा मोबाईल फोन के माध्यम से लोगों को झांसा में लेकर रूपये की ठगी करने के मामले लगातार हो रहे है, इसी कम में थाना सीतापुर में 08 मई 2022 प्रार्थी मुनेश्वर राम पिता शनिराम नागवंशी उम्र 42 वर्ष साकिन भरतपुर थाना सीतापुर के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भारतीय स्टेट बैंक के खाता से किसी अज्ञात मोबाईल नंबर के धारक द्वारा अपने आप को बैंक मैनेजर बोलकर खाता पेरिफाई करने के नाम पर प्रार्थी से ओटीपी व एनीबेरक ऐप के माध्यम से 1262081 रूपये की धोखाधड़ी कर ढंग लिया था जिस पर थाना सीतापुर में अपराध कमांक 136/ 2022 धारा धारा 420,34 भादवि 66डी आईटी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सायबर सेल से तथा प्रार्थी के खाता संबंधी जानकारी एकत्रित किया गया जो आरोपियों का झारखण्ड होना पाया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा सागबर ठगी के मामलो में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा मामले कि गंभीरता व सायबर संबंधी अपराध में संवेदनशीलता बरतते हुए अति० पुलिस अधीक्षक महोदय, विवेक शुक्ला व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चंद्रकांत गवर्ना एवं नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में साइबर सेल व पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर दीगर राज्य झारखंड भेजा गया टीम द्वारा कई दिनों तक आरोपियों कि ठीकानों पर दबिस दिया व घेराबंदी कर आरोपी नेपाल सिंह पिता मनीजर सिह उम्र 27 वर्ष पत्ता ग्राम डुमरकुडी पोस्ट बागमारी थाना देवीपुर जिला देवघर झारखंड 2. विकास कुमार मंडल पिता लालजी मंडल उम्र 21 वर्ष साकिन मिसरना पोस्ट साप्तर थाना मधोपुर जिला देवघर झारखंड 3. नितेय दास पिता शिवलाल दास उम्र 19 वर्ष पत्ता ढकढका पोस्ट कसाटी थाना देवीपुर जिला देवघर झारखंड 4. मनु कुमार दास पिता कांग्रेस दास उम्र 19 वर्ष पता काशीडीह पोस्ट चाली थाना कुण्डा जिला देवघर झारखंड को हिरासत में लेकर उनके कब्ते से घटना में प्रयुक्त 07 नग मोबाईल तथा 1,41,000 रुपये बरामद किया जाकर आरोपियों को देवघर झारखण्ड से विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही कि गई है।

आरोपियों की गिर हेतू टीम में निरीक्षक कलिम खान प्रभारी साइबर सेल निरीक्षक विजय प्रताप सिंह थाना कोतवाली उप निरीक्षक रूपेश नारग थाना सीतापुर प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान साईबर सेल प्र०आर० सुधीर सिंह साईबर सेल आरक्षकअभिषेक सिंह राठौर आलोक गुप्ता, अंशुल शर्मा कुंदन सिंह, अनुज जायसवाल, मनीष सिंह, पंकज देवांगन, संजीव चौबे की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!