
बलरामपुर: वरिष्ठ कार्यालय से जारी हुए पदोन्नति आदेश के परिपालन में प्रभारी पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज बी पी राजभानू एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के द्वारा जिले के पदोन्नत हुए सहायक उप निरीक्षक एवम् उप निरीक्षक के कंधे में स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति दी गई।सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए टिकेश्वर यादव, बालेश्वर महानदी, नीलमणि कुजूर एवं प्रदीप मिश्रा के कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की गई। इसी तरह प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए अभिमन्यु सिंह, कपिल सहाय, गोपाल राम, संतोष कोईरी एवं गुल्फी तिर्की के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा पदोन्नत हुए समस्त अधिकारियों से कहा गया कि अब उनके कंधों पर जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ गई है, बेहतर ढंग से ईमानदारी व कर्तव्य निष्ठा के साथ पुलिस एवं आमजन के बीच तालमेल बैठाकर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
इस मौके पर प्रभारी पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर द्वारा पदोन्नत हुए सहायक उपनिरीक्षक के कंधे पर स्टार लगाकर पदोन्नति दी गई।



















