कोरबा। कटघोरा अंबिकापुर हाईवे पर आज सुबह मोरगा चौकी अंतर्गत मदनपुर फारेस्ट बेरियर के पास बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रक और कार में भिड़ंत हो गई। कार में जगदलपुर में पदस्थ सब इंस्पेक्टर मनोज तिर्की समेत महिला व दो बच्चे सवार थे। घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई। सब इंस्पेक्टर समेत चारों लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह चार बजे हुई है। मोरगा चौकी से पुलिस टीम घटनास्थल पहुंच गई है। बताया जाता है कि मनोज तिर्की अंबिकापुर निवासी थे। वही मृत महिला उनकी पत्नी और दोनों उनके बच्चे बताए जा रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!