
बलरामपुर: क्षेत्र के धर्म प्रेमियों में यज्ञ को लेकर उत्साह चरम पर है आगामी 12 फरवरी से 21 फरवरी तक ग्राम विजयनगर के पिपरादादर में 108 सियाराम दास महाराज के सानिध्य में 9 दिवसीय 32 कुंड़िया गणेश भैरव महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसे लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि सियाराम दास महाराज के सानिध्य में करीब 2 वर्ष पूर्व विशाल यज्ञ का आयोजन रामपुर में किया गया था जो क्षेेत्र का अब तक का सबसे बड़ा यज्ञ था। गणेश भैरव महायज्ञ को लेकर पूरेे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है। यहां बता दें कि 12 फरवरी से प्रारंभ हो कर श्री गणेश भैरव महायज्ञ 21 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान देश-विदेश के हजारों संत का आगमन होगा वहीं प्रतिदिन देश के जाने-मानेे संत के मुखारविंद से प्रवचन भी आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ में सियाराम दास महाराज के सानिध्य में कवर्धा के कठौतियां , महेशपुर उदयपुर, रवेली कवर्धा, बेमेतरा, रामपुर में यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन हो चुका है। गणेश भैरव महायज्ञ को लेकर 15 दिन पूर्व से ही सियाराम दास महाराज का आगमन पिपरादादर में हो गया है। सानिध्य में रोजाना हवन, पूजन और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। उनके दर्शन केेे लिए भक्तगण जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैैं।



















