कोरिया: जिला पंचायत कोरिया की अध्यक्ष रेणुका सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सामान्य सभा की बैठक आहूत की गई है। सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत विकास योजना वर्ष 2022-23 के कार्यो का अनुमोदन, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन मा. अध्यक्ष महोदया के अनुमति से अन्य विषयों पर चर्चा किया जायेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला पंचायत के उपाध्यक्ष एवं समान्य प्रशासन समिति के सदस्य श्री वेदान्ती तिवारी, जिला पंचायत सदस्य दृगपाल सिंह उईके, श्रीमति उषा सिंह करयाम, रविशंकर सिंह, विजय राजवाड़े, श्रीमति फूलमति सिंह एवं चुन्नी बाई पैकरा को निर्धारित समय और स्थान पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!