
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक की गर्लफ्रेंड को उसके पिता से प्यार हो गया और दोनों घर से साथ भाग गए। परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने जब जांच की तो सच्चाई जानकर सब हैरान रह गए। एक साल की तलाश के बाद, पुलिस ने दोनों को दिल्ली में ढूंढ निकाला और उन्हें वापस ले आई। कमलेश पुलिस हिरासत में है, महिला का जल्द ही मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर के चकेरी इलाके में कमलेश अपने 20 साल के बेटे के साथ औरैया से काम की तलाश में आया था। कमलेश का बेटा मकान बनाने का काम करता था। उसी दौरान इसी इलाके में रहने वाली एक 20 साल की लड़की से उसके प्रेम संबंध हो गए। लड़की युवक से मिलने उसके घर भी जाती थी और जब कभी बॉयफ्रेंड घर पर नहीं मिलता था तो लड़की की बातचीत उसके पिता कमलेश से होने लगी।



















