जशपुर: जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम चरईडांड़ में बकरी चोरी की घटना में शामिल दो आरोपियों को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 5 अक्टूबर 2024 की है, जब प्रार्थी शहनवाज अहमद ने अपनी बकरियों को चरने के लिए खेत में छोड़ा था। इसी दौरान, दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत से बकरियों को चोरी कर भागने लगे। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत कुनकुरी पुलिस को दी।

पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों का पीछा किया। भागने के दौरान, आरोपियों ने घबराकर बकरियों और मोटरसाइकिल को एक नाले में छोड़ दिया और पैदल भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल (क्र. सीजी 14 एमके 1966) और बकरी को जब्त कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवकुमार नायक (38 वर्ष) और इंदरनाथ नायक (54 वर्ष), दोनों निवासी भागलपुर बरटोली, जशपुर, शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बकरी चोरी की बात स्वीकार कर ली। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 303(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में उप निरीक्षक सुनील सिंह, प्रधान आरक्षक अलिका पैंकरा, आरक्षक भूपेंद्र यादव और नंदलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!