
सूरजपुर: सूरजपुर में एक व्यक्ति को कच्चा मास खाना पड़ा महंगा, बकरे की आँख गले मे फसी गंवानी पड़ी जान, शराब के नशे में बकरे की आंख निगल गया इंसान।
शराब के नशे में बकरे की आंख खाने की वजह से एक इंसान की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति का बागर सिंह है। बागर सिंह शराब के नशे में बकरे की कच्ची आंख निगल गया और आंख गले मे फसने से बागर सिंह की श्वसन नलिका का चोक हो गई। जिसके बाद दम घुटने से बागर सिंह की मौत हो गई। दरअसल सूरजपुर के मदनपुर गाँव का रहनेवाला बागर सिंह अपने 3 साथियों के साथ पार्टी मनाने सूरजपुर आया था। यहाँ शराब भट्टी से तीनों ने शराब खरीदी और बकरे का सिर ले आए। बागर सिंह ने शराब पी और सब्जी बनाने के लिए रखे बकरे के सिर के कच्चे मांस में से बकरे की कच्ची आंख उठाकर उसे निगल गया। इसे खाने से उसके साथियों ने उसे मना भी किया लेकिन बागर नही माना और आंख खा गया। जिसके कुछ देर बाद आंख बागर के गले मे फस गई। काफी देर तक वो बागर के गले मे फसी रही लेकिन उसने पानी नही पिया जिससे उसकी श्वसन नलिका चोक हो गई।
बकरे की आंख खाकर उनकी मौत हो गई। शराब पी और उसके बाद बकरे की मुंडी को बनाने लगे। मैंने मांस काटा और बकरे के मस्तिष्क और उसकी आंख को निकालकर रखा इसी दौरान उन्होंने कहा इसको कच्चा खाऊंगा। और उठाकर खा गए। गले मे आंख फस गई पानी पीने कहा लेकिन नही पिया उसके बाद तबियत बिगड़ गई।इसके बाद बागर के साथी उसे उठाकर सूरजपुर के सरकारी अस्पताल लेकर आये लेकिन तबतक उसकी जान जा चुकी थी।



















