
भोपाल:- एअर इंडिया की भोपाल-पुणे फ्लाइट मंगलवार से फिर शुरू हो गई है। यह फ्लाइट अब हफ्ते में दो की जगह चार दिन चलेगी।इंडिगो ने भी आज से भोपाल-रायपुर फ्लाइट शुरू कर दी है। यह फ्लाइट यह हफ्ते में तीन दिन उड़ान भरेगी। एअर इंडिया की सुबह-शाम मुंबई जाने वाली और रात में दिल्ली जाने वाली फ्लाइट शेड्यूल के अनुसार ही चलेंगी।
एयरपोर्ट ऑथोरिटि मैनेजमेंट ने बताया कि रायपुर फ्लाइट शुरुआत नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली करेंगे।सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। ये फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान भरेगी।फ्लाइट भोपाल से सुबह 10:15 बजे यहां से चलेगी और दोपहर 12 बजे रायपुर पहुंचेगी. बता दें, इंडिगो एयरलाइंस (Indigo) ने रविवार को इंदौर से इलाहाबाद, जोधपुर और सूरत को जोड़ने वाली छह डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू कीं।
यहाँ देखे फ्लाइट्स का सेडयूल..
AI-481 भोपाल-पुणे फ्लाइट सुबह 10:45 बजे रवाना होगी दोपहर 12:05 पर पहुंचेगी. यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
6E-7981 भोपाल-रायपुर फ्लाइट सुबह 10:15 बजे रवाना होगी दोपहर 12 बजे पहुंचेगी।यह फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।
AI-436 भोपाल-दिल्ली फ्लाइट सुबह 8 बजे चलेगी और 9:20 पर पहुंचेगी। यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।
AI-634 भोपाल-मुंबई फ्लाइट सुबह 8:05 पर चलेगी और 9:45 पर पहुंचेगी. यह फ्लाइट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, और रविवार को चलेगी।
AI-632 भोपाल-मुंबई फ्लाइट रात 9:50 पर चलेगी और 11:25 पर पहुंचेगी।यह फ्लाइट सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।
AI-438 भोपाल-दिल्ली फ्लाइट रात 10:00 बजे चलेगी और 11:25 पर पहुंचेगी। यह फ्लाइट बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।



















