
Ration Card News: भारत सरकार ने राशन कार्डधारियों के लिए बड़ी राहत दी हैं। मोदी सरकार द्वारा राशन कार्डधारकों के लिए बड़ा फैसला लिया गया हैं। सरकार ने एक बार फिर आधार कार्ड (Aadhar card) को राशन कार्ड (Ration Card) से लिंक करने का तारीख़ बढ़ा दी हैं। पहले इसको लिंक करने की आखिरी तारीख 30 जून 2023 था। मगर अब इसको सरकार ने 3 महीने के लिए बढ़ा दिया हैं। यानी आपके पास में अब राशन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 हैं।
खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया हैं, मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, अब राशन को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 30 सितंबर 2023 हैं। सरकार ने एक से ज्यादा राशन कार्ड रखने वालों पर रोक लगाने के लिए इसको लिंक करने की सुविधा शुरू की हैं। बता दें कि, जब आपका राशन कार्ड-आधार से लिंक होगा तो इससे धोखाधड़ी पर भी रोक लगेगी। राशन कार्ड और आधार कार्ड को आपस में लिंक कराने के बाद इसे लेकर होने वाली गड़बड़ी को रोका जा सकेगा।
ऑनलाइन किस तरह से करा सकते हैं लिंक-
1. सार्वजनिक वितरण प्रणाली की वेबसाइट पर जाना हैं (प्रत्येक राज्य का अपना पीडीएस पोर्टल है)।
2. अपने आधार को अपने वर्तमान कार्ड से जोड़ने का विकल्प चुनें।
3. अपने राशन कार्ड, आधार कार्ड और पंजीकृत मोबाइल फोन के नंबर उसी क्रम में दर्ज करें।
4. ‘continue/submit’ का विकल्प चुनें।
>> आपके फोन पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
5. जब प्रक्रिया पूरी हो जाएगी तो आपके पास SMS भेजा जाएगा।



















