
बलरामपुर: बलरामपुर-रामानुजगंज में दीपावली के अवसर पर पुलिस विभाग से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ उप निरीक्षक (एम) रामविलास सिंह को वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशानुसार निरीक्षक (एम) के पद पर पदोन्नति दी गई है।29 अक्टूबर 2024 को, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, वैभव बैंकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने रामविलास सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें उनके नए पद पर सम्मानित किया।
पदोन्नति के इस मौके पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर ने रामविलास सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन और कुशलता से करना है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उनके कार्यकाल पर चर्चा करते हुए उन्हें अपने दायित्वों को और बेहतर ढंग से निभाने के लिए प्रेरित किया।
दीपावली के इस शुभ अवसर पर बलरामपुर पुलिस विभाग में यह पदोन्नति न केवल विभाग के लिए गर्व की बात है बल्कि नए जिम्मेदारियों के साथ उत्कृष्ट सेवा देने का भी एक अवसर है।



















