
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 58 साल पुराना आदेश बदलते हुए सरकारी कर्मचारियों को RSS कार्यक्रमों में शामिल होने की अनुमति दी है।केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सरकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यक्रमों में भाग लेने की अनुमति दे दी है। यह फैसला 58 साल पुराने प्रतिबंध को हटाते हुए लिया गया है, जिससे सरकारी कर्मचारियों को अब संघ की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का मौका मिलेगा।RSS ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

गौरतलब है कि संघ ने देश में कई आपदाओं में जिस तरह से मानव सेवा की है वो भी काफी महत्वपूर्ण है।भूकंप आपदा, बाढ के समय संघ के स्वयंसेवक अपनी परवाह न करते हुए बेहद विपरीत स्थिति में लोगों की जान बचाने व नुकसान की भरपाई में कई बार स्थानीय प्रशासन से भी आगे निकल कर काम करते दिखाई दिए हैं।



















