
बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर नगर में माथे पर भगवा रंग की टोपी और पगड़ी, ललाट पर पीला चंदन और हाथ में भगवा ध्वज के साथ सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरूष, बच्चे व युवाओं की टोली जब शहर में निकली तो पूरा शहर जय श्री राम के जयघोष से गूंजने लगा।
रामनवमी को लेकर सोमवार को मां महामाया मंदिर से राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की शोभायात्रा डीजे साउंड, नगाड़ा, आतिशबाजी के साथ धूमधाम से गांधी चौक होते हुए पेट्रोल पंप से वापस मां महामाया मंदिर पहुंची नगर में जगह-जगह नगर वासियों के द्वारा पुष्प वर्षा की। नगर में शोभायात्रा को देखते हुए थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।
नगर में उत्साहित युवाओं की टोली चप्पा-चप्पा गूंजेगा श्रीराम के जयकारों से, पूरा भारत भर जाएगा राम के दीवानों से, एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्री राम का जयघोष करते हुए पैदल चल रहे थे। कार्यक्रम में आयोजन समिति से जुड़े सैकड़ों की संख्या में युवा हाथ में डंडा एवं भगवा पताका के साथ जुलूस में शामिल हुए। उत्साहित युवा जय श्री राम का जयघोष करते हुए बाइक रैली, पैदल चल रहे थे। इस भव्य शोभायात्रा में रथ पर सवार राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र था। साथ ही हर कोई इस शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए आतुर दिखे। करीब तीन घंटा तक नगर के मुख्य मार्ग पर जय श्री राम की जयघोष होता रहा।

कोरोना काल के चलते यह शोभायात्रा दो वर्षों से नहीं निकल पाई थी
मिसाल पेश की स्वर्णकार समाज के लोगों ने जैसे ही भव्य शोभायात्रा भारतीय स्टेट बैंक चौक पर पहुंची तो स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने रामभक्तों का ना सिर्फ पानी, शरबत का इंतजाम किया बल्कि उन्हें अपने हाथों से पानी पिलाकर सम्मान किया। वही 11 हजार रुपए सहयोग राशि प्रदान की।

शोभायात्रा के दौरान विनोद अग्रवाल, जयगोपाल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुरेश सोनी, अनिल सोनी, विश्वास गुप्ता, संतोष सोनी, रंजीत सोनी, सजंय सोनी, कैलाश अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल , सहदेव राम, मनोज बंसल, राजेश बंसल, शुभम सोनी, प्रमोद ठाकुर, रवि सोनी, विद्यानंद दुबे, विकास बंसल, अभिषेक सोनी, विभु जायसवाल आदि काफी संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे मौजूद थे।




















