अभिषेक सोनी बलरामपुर: बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर में संचालित राजेश ज्वेलर्स में 11 सितंबर को दोपहर 1.50 बजे तीन हथियार बंद युवकों ने घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। लुटेरों ने संचालक राजेश सोनी के साथ मारपीट कर दुकान के दो ग्राहकों व कर्मचारियों को कब्जे में लेकर 2 करोड़ 85 लाख की ज्वेलरी व 7 लाख रुपए नगद लूट कर भाग निकले थे। लुटेरे घटना के बाद दो बाइकों में सवार होकर फरार हुए थे।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा अंकित गर्ग के मार्ग दर्शन में तत्कालीन पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश अग्रवाल  द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के तत्काल बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री शैलेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता एवं पर्यवेक्षण में प्रकरण की विवेचना तथा आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूट किए गए सामान को बरामद करने हेतु पुलिस टीम का गठन कर झारखंड, बिहार के संदिग्ध स्थानों पर आरोपियों की तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान घटना एवं आरोपियों के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य पाए गए जिसके आधार पर पुलिस द्वारा कार्य शुरू किया गया था।

नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक श्री वैभव बैंकर द्वारा पदभार ग्रहण करने के तुरन्त बाद राजेश ज्वेलर्स में हुई लूट की घटना के सभी बिन्दुओं का विस्तृत अध्यन अवलोकन कर प्रकरण संबंधी समस्त जानकारियां एकत्र की गई।बलरामपुर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर रमन लाल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर शैलेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रामानुजगंज़ याकूब मेमन के नेतृत्व में विवेचना में आए तथ्यों एवं साइबर सेल के माध्यम से मिली तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूट किए गए सामान को बरामद करने हेतु पृथक-पृथक टीमों का गठन कर पुलिस टीमों को आरोपियों के संभावित ठिकानों झारखंड, बिहार, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब के लिए रवाना किया गया।

आरोपियों से सघन पूछताछ करने पर उनके द्वारा उक्त घटना को प्लान कर मोनू सोनी उर्फ बुकी एवं उसके साथियों द्वारा प्लान के मुताबिक घटना को अंजाम दिया गया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद प्लान के मुताबिक सभी पाचों आरोपी अलग-अलग रास्ते से झारखंड के बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां प्लान के मुताबिक घटना का मास्टर प्लानर सोनू सोनी एवं डबलू गुप्ता बोलेरो वाहन लेकर खड़े थे। इनके द्वारा प्रकरण में लूट की गई सम्पत्तियों का आपस में बंटवारा कर आरोपी राहुल मेहता व राधेश्याम पासवान पटना चले गए तथा सोनू एवं मोनू सोनी अपने मामा अरविन्द सोनी से मिले जहां पर कुछ जेवर को अरविन्द सोनी के घर पर गला दिए तथा सोने को छुपाने के लिए मोनू के घर चैनपुर में जमीन में गाड़ दिया गया। इसी प्रकार आरोपी राहुल अपने हिस्से के जेवरात को अपने गांव महाबीरगंज में नदी के पास छिपा दिया था, इसी प्रकार आरोपी विक्की सिंह अपने हिस्से के जेवर को घर में टीनसेड के नीचे छुपा दिया था। अरोपी सोनू के द्वारा कुछ जेवर को अपने मामा अरविन्द सोनी के माध्यम से बेच कर उससे प्राप्त रकम करीब 5 लाख 80 हजार रूपये को अपनी गर्लफैण्ड अंजनी एक्का के एकाउंट में जमा कराया गया था जिसे पुलिस टीम द्वारा विवेचना एवं धर-पकड़ के दौरान फीज कराया गया। सोनू का मामा अरविन्द सोनी अपने हिस्से के जेवर को अपने दुकान एवं ससुराल में छिपा कर रखा था, जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया।

लूटपाट का मास्टर माइंड व मुख्य आरोपी दिल्ली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार

घटना का मुख्य अरोपी मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकी (24 वर्ष) एवं उसका भाई घटना का मास्टर मांइंड सोनू सोनी, दोनों निवासी ग्राम चैनपुर, थाना चैनपुर, जिला पलामू तथा उसके मामा अरविन्द सोनी को दिल्ली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया।आरोपी सोनू की गर्लफैण्ड अंजनी एक्का एवं अन्य को दिल्ली एवं मोहाली से कब्जे में लिया गया।

आरोपियों से सघन पूछताछ करने पर बताया कि  मोनू सोनी उर्फ बुकी एवं उसके साथियों द्वारा प्लान के मुताबिक घटना को अंजाम दिया गया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद प्लान के मुताबिक सभी पाचों आरोपी अलग-अलग रास्ते से झारखंड के बरवाडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां प्लान के मुताबिक घटना का मास्टर प्लानर सोनू सोनी एवं डबलू गुप्ता बोलेरो वाहन लेकर खड़े थे। इनके द्वारा प्रकरण में लूट की गई सम्पत्तियों का आपस में बंटवारा कर आरोपी राहुल मेहता व राधेश्याम पासवान पटना चले गए तथा सोनू एवं मोनू सोनी अपने मामा अरविन्द सोनी से मिले जहां पर कुछ जेवर को अरविन्द सोनी के घर पर गला दिए तथा सोने को छुपाने के लिए मोनू के घर चैनपुर में जमीन में गाड़ दिया गया। इसी प्रकार आरोपी राहुल अपने हिस्से के जेवरात को अपने गांव महाबीरगंज में नदी के पास छिपा दिया था, इसी प्रकार आरोपी विक्की सिंह अपने हिस्से के जेवर को घर में टीनसेड के नीचे छुपा दिया था। अरोपी सोनू के द्वारा कुछ जेवर को अपने मामा अरविन्द सोनी के माध्यम से बेच कर उससे प्राप्त रकम करीब 5 लाख 80 हजार रूपये को अपनी गर्लफैण्ड अंजनी एक्का के एकाउंट में जमा कराया गया था जिसे पुलिस टीम द्वारा विवेचना एवं धर-पकड़ के दौरान खाता फ्रिज कराया गया। सोनू का मामा अरविन्द सोनी अपने हिस्से के जेवर को अपने दुकान एवं ससुराल में छिपा कर रखा था, जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

1.मोनू सोनी उर्फ राज सोनी उर्फ बुकी उर्फ बुकिंग,( 24 वर्ष), ग्राम/थाना चैनपुर, पलामू।

2. सोनू सोनी उर्फ आनंद सोनी,( 30वर्ष )ग्राम/थाना चैनपुर, पलामू झारखंड।

3. राहुल मेहता, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी महावीरगंज, थाना अम्बा, जिला औरंगाबाद,बिहार।

4. विक्की सिंह,( 24 वर्ष), निवासी ग्राम जमुआ, थाना अम्बा, जिला औरंगाबाद बिहार।

5. अरविन्द सोनी (सोनू का मामा), ग्राम/थाना चैनपुर, पलामू झारखंड।

6. अंजनी एक्का (आरोपी सोनू की गर्लफैण्ड), मोहाली चंडीगढ़।

प्रकरण में लूट की गई निम्नलिखित सम्पत्तियां आरोपियों से बरामद की गई:-

1. सोना 3.354 किलोग्राम,

2. चाँदी 07 किलो 280 ग्राम,

3 . दो बैंक एकाउंट से 05 लाख 80 हजार रूपये 4.

01 बोलेरो वाहन

5. 02 अपाचे बाइक

6. 02 नग पिस्टल

कुल कीमत करीब 2 करोड़, 40 लाख रूपये।

आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी दर्ज है कई गंभीर मामले

मुख्य आरोपी सोनू सोनी एवं मोनू सोनी के विरूद्ध बिहार, झारखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती, हत्या एवं हत्या का प्रयास जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं, जो काफी दिनों से फरार चल रहे थे जिनकी तलाश झारखंड पुलिस द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। आरोपीगण सोनू सोनी एवं मोनू सोनी के विरूद्ध झारखंड पुलिस द्वारा 50-50 हजार रूपये का ईनाम भी घोषित किया गया था। आरोपीगण के विरूद्ध दीगर राज्यों में दर्ज अपराधों की जानकारी निम्नानुसार है:-

1. थाना चैनपुर (पलामू) अपराध क्रमांक 256/2018 धारा 392 भादवि

2. याना पलामू अ.क्र. 248/2020 धारा 392, 395, 412 भादवि

3. थाना चैनपुर (पलामू) अ.क. 08/2023 धारा 392 भादवि . थाना चैनपुर (पलामू) अपराध कमांक 122/2023 धारा 392 भादवि, 4

5. थाना सोनारी अ.क्र. 68/24 धारा 395,412 भादवि, 25 (1)-1 (बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट,

6. थाना गुमला अपराध क्रमांक 291/2024 धारा 310 (1), 311 बीएनएस

7. थाना सुखदेवनगर (राची) अ.क. 328/2024 धारा 392 भादवि

आरोपियों की गिरफ्तारी एवं लूट किए गए सामान4 की बरामदगी में  अंकित गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा, वैभव बैंकर, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज,  शैलेन्द्र पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं  याकूब मेमन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, रामानुजगंज के कुशल मार्गदर्शन में सम्पूर्ण टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही है।

01 .  रमाकांत तिवारी, निरीक्षक, थाना प्रभारी रामानुजगंज

02.  संतलाल आयाम, निरीक्षक, थाना प्रभारी, रघुनाथनगर

03. निरीक्षक  कुमार चंदन सिंह, थाना प्रभारी बसंतपुर

04.  हिम्मत सिंह शेखावत, उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी तातापानी शुभाष कुजूर, उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी बरियों

05. सउनि अश्विनी सिंह, चौकी प्रभारी विजयनगर।

06  मायापति सिंह, प्रधान आरक्षक, थाना रामानुजगंज
07. सउनि राधेश्याम विश्वकर्मा, थाना चाँदो

09. प्रधान आरक्षक शीपक रंजन शर्मा, चौकी गणेशमोड़, 10. प्रधान आरक्षक नारायण दास तिवारी, थाना बलरामपुर।

10. साइबर सेल बलरामपुर की पूरी टीम।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!