अंबिकापुर – होली के त्योहार का फायदा उठाते हुए शहर के सुने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने घर मे रखे सोने चांदी के जेवरातो सहित 12 लाख रु की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।अम्बिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के नमना कला में रहने वाले चंद्रसेन तिवारी 17 फरवरी को होली पर अपने पैतृक निवास झारखंड सपरिवार गए थे, 19 फरवरी की सुबह घर में चोरी होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित अंबिकापुर अपने निमाज पहुंचे जहां सामानों का आकलन किया गया और घटना की जानकारी गांधीनगर पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची गांधीनगर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है परिजनों की मानें तो घर में हुई चोरी की कुल रकम 12 लाख से अधिक हो सकती है, वही पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कह रही है

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!