सूरजपुर: कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह एवं ज़िला पंचायत सीईओ राहुल देव के मार्गदर्शन पर हेल्प ऑन व्हील्स अभियान अंतर्गत 24 दिसंबर की रात 10ः00 बजे से सुबह 5ः30 बजे तक कुल 89 कंबल, 36 जोड़ी मोजा, 25 स्वेटर, 22 टोपी का वितरण किया गया।इस दौरान वितरण टीम द्वारा ग्राम पंचायत कल्याणपुर, देवनगर, चंदरपुर सूरजपुर, नवापाराकला पंडो बस्ती प्रेमनगर में जरूरतमन्दों को वितरण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा निरंतर जरूरतमंदों को लाभ दिलाने के लिए कंबल, स्वेटर, इनर आदि जन सहयोग से वितरण किया जा रहा है। जिससे हेल्प ऑन व्हील्स जरूरतमंदों के लिए सहारा साबित हो रहा है।


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कंबल वितरण


एक कदम सहायता की ओर हेल्प ऑन व्हील्स के तहत सभी अधिकारियों कर्मचारियों वरिष्ठ नागरिकों, समाज सेवकों, व्यवसायिक संस्थानों द्वारा ठंड एवं शीतलहर के बचाव के लिए सहयोग का हाथ बढ़ाकर जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान किया जा रहा है । महिला बाल विकास द्वारा हेल्प ऑन व्हील्स प्रोग्राम के तहत सूरजपुर जिले में गरीब लोगों को कंबल वितरण के लिए 81 कंबल वितरण किया गया। सफाई कर्मचारियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग चंद्र बेस सिसोदिया द्वारा कंबल प्रदान किया गया।

गौरतलब है की जिला प्रशासन के द्वारा ठंड एवं शीतलहर के बचाव के लिए हेल्प ऑन विल्स के तहत जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल दान करने अपील नागरिकों से की है। दिन प्रतिदिन सभी नागरिकों द्वारा मदद के हाथ बढ़ाया जा रहा है। हेल्प ऑन व्हील्स के सदस्यों के द्वारा निरंतर विभिन्न दुकानों एवं अधिकारियों कर्मचारियों से संपर्क कर अधिक से अधिक गर्म कपड़े एवं अन्य सामग्री के मदद के लिए संपर्क किया जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!