
कोरिया: कोरिया जिले केथाना चरचा क्षेत्र में ग्राम खरवत (ऊपर पारा) में 5 दिसंबर 2024 को दोपहर 1:30 बजे एक गंभीर दुर्घटना होते-होते टल गई। शेर सिंह (उम्र 35 वर्ष), पिता मान साय राजवाड़े, ने शराब के नशे में तेज गति और लापरवाही से अपनी बोलेरो (क्रमांक CG 16 CF 6668) चलाते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल की दीवार को जोरदार ठोकर मार दी।
घटना के समय स्कूल में लंच ब्रेक चल रहा था। गनीमत रही कि बच्चे और स्कूल स्टाफ सुरक्षित रहे। हालांकि, स्कूल की दीवार को भारी क्षति हुई, जिसका अनुमानित मूल्य ₹50,000 बताया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना चरचा की पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। आरोपी शेर सिंह को वाहन सहित हिरासत में लिया गया। थाना प्रभारी ने इस घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को दी। एसपी के निर्देश पर आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब के नशे की पुष्टि हुई। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 281 और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं 184 और 185 के तहत मामला दर्ज किया गया।



















