सूरजपुर: कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने आज जन संवाद कक्ष में श्री हिरेंद्र सिंह पिता स्वर्गीय राम प्रसाद सिंह ग्राम अन्नपूर्णा, प्रेमनगर को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदाय की। गौरतलब है कि स्वर्गीय राम प्रसाद सिंह का निधन कैंसर के कारण मृत्यु हो गया था। उनके पुत्र हिरेंद्र सिंह को आज कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया है। उनका ड्यूटी स्थल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत प्रेमनगर के अंतर्गत होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!